ब्लाटर, प्लाटिनी पर लगा 8 साल का प्रतिबंध

ज्यूरिख, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा की एथिक्स कमिटी ने सोमवार को अध्यक्ष सेप ब्लाटर और यूरोपियन फुटबाल संघ यूईएफए के अध्यक्ष माइकल प्लाटिनी पर लगे अस्थायी प्रतिबंध को आठ-आठ वर्ष के लिए बढ़ा दिया।

दोनों फीफा अधिकारियों पर यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

इसका आशय है कि प्लाटिनी की अगले वर्ष 26 फरवरी को होने वाले फीफा अध्यक्ष पद के लिए दावेदार अंतिम रूप से समाप्त हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 2011 में फीफा की ओर से प्लाटिनी को 13 लाख पाउंड के अवैध भुगतान के मामले में दोनों फीफा अधिकारियों को दोषी पाया गया।

इससे पहले अक्टूबर में प्लाटिनी और ब्लाटर पर 90 दिन का अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था।

दोनों फीफा अधिकरी हालांकि समय-समय पर अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493