दुबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को नोवी डिजिटल इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को भारत में 2016 से 2019 तक अपने सभी आयोजकों के लिए अपना एक्सक्लूसिव डिजिटल क्लिप्स लाइसेंसी नियुक्त किया है।
नोवी स्टार इंडिया की इकाई है, जिसके पास आईसीसी के सभी आयोजनों के लिए 2016 तक 2023 का मौजूदा मीडिया राइट है।
नोवी ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म-हॉटस्टार और स्टारस्पोर्ट्स डाट कॉम संचालित करता है।
नोवी और आईसीसी के बीच हुए चार साल के करार में 2016 अंडर 19 विश्व कप, 2016 टी-20 विश्व कप, 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी, 2017 महिला विश्व कप, 2018 विश्व कप क्वालीफायर, 2018 यू-19 विश्व कप,018 महिला विश्व टी-20 और 2019 विश्व कप शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath