बताया जा रहा है कि दो पट्टीदार किसी बात को लेकर उलझ गए। इस दौरान मारपीट में 45 वर्षीय घुनी देवी पत्नी जई भगत गंभीर रूप से घायल हो गई। इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी गई।
एंबुलेंस पहुंची, जिसके सहारे घुनी देवी को सीएचसी पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने घुनी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही रेवती थाने के एसआई सर्वेद्र राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath