भाजपा ने पूर्व मंत्री मोनाजिर को पार्टी से निकाला

पटना, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद डा. मोनाजिर हसन को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता और दल विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण मोनाजिर हसन को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

मोनाजिर हसन वर्ष 2009 में जनता दल (युनाइटेड) के टिकट पर बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। जुलाई 2014 में अपने कई समर्थकों के साथ जद (यू) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हसन बिहार में मंत्री भी रह चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493