पैनासोनिक ने स्पीकर के दो नए मॉडल पेश किए

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। संगीतप्रेमियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करने के लिए पैनासोनिक इंडिया ने भारत में मल्टी-चैनल स्पीकर सिस्टम के दो नए मॉडल पेश किए हैं।

ये स्पीकर सिस्टम एससी-एचटी40जीडब्ल्य-के एवं एससी-एचटी20जीडब्ल्य-के श्रेणी का सर्वश्रेष्ठ साउंड अनुभव, शक्तिशाली सबवूफर एवं सभी मीडिया उपकरणों से आसान कनेक्शन प्रदान करते हैं। शक्तिशाली संगीत पसंद करने वालों के लिए इसके बड़े आकार के मैग्नेट प्रभावशाली ध्वनि निर्मित करते हैं। 4.1 चैनल स्पीकर ब्लूटूथ इनेबल्ड हैं, जो किसी भी वातावरण में बेहतर ऑडियो अनुभव प्रदान करता है।

इस अवसर पर पैनासोनिक इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोडक्ट प्रमुख आशीष शशिधरन ने कहा, ” पैनासोनिक ने बेहतर साउंड अनुभव प्रदान करने के लिए वैश्विक स्तर पर ग्राहक अनुकूल उत्पाद एससी-एचटी40जीडब्ल्यू-के एवं एससी-एचटी20जीडब्ल्यू-के स्पीकर सिस्टम पेश किए हैं। वर्तमान में 2016 में ऑर्गेनाइज्ड ऑडियो मार्केट साइज अनुमानित 28 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष का है और इस नए लॉन्च के साथ हम 10 प्रतिशत बाजार अंश हासिल करना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493