कोलकाता हवाईअड्डे पर बस खड़े विमान से टकराई

कोलकाता, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोलकाता शहर के हवाईअड्डे में मंगलवार को जेट एयरवेज की एक शटल बस एयर इंडिया के एक खड़े विमान से जा टकराई। हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है।

एक अधिकारी ने कहा कि बस बेकाबू हो गई थी और उसके बाद हवाईअड्डे में खड़े एक विमान से जा टकराई। किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने कहा, “भिड़ंत की वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493