दिल्ली में मौसम साफ

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “पूरा दिन आसमान साफ रहेगा, जबकि कई जगहों पर हल्के से लेकर सामान्य कुहासा रहेगा। छिटपुट इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।”

अधिकारी ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे वातावरण में 97 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493