कोलकाता हवाईअड्डे में बस विमान से टकराई, कोई घायल नहीं (लीड-1)

कोलकाता, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां शहर के हवाईअड्डे में मंगलवार को जेट एयरवेज की एक शटल बस एयर इंडिया के एक खड़े विमान से जा टकराई। हादसे में कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है। हादसे की जांच जारी है।

हादसा मंगलवार तड़के बे-नंबर 32 पर हुआ। बताया गया कि चालक का शटल बस पर नियंत्रण नहीं रहा और यह हवाईअड्डे में खड़े एक विमान से जा टकराई, जिससे इसका एक इंजन क्षतिग्रस्त हो गया।

कोलकाता हवाईअड्डे के निदेशक ए.के. शर्मा ने बताया कि बस के चालक से पूछताछ चल रही है और एयर इंडिया व जेट एयरवेज दोनों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

शर्मा ने कहा, “नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।”

उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493