नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का समर्थन करते हुए कहा कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में भ्रष्टाचार के मामले में जेटली पर लगे सभी आरोप निराधार साबित होंगे। मोदी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह बात कही।
संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू के मुताबिक मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक में कहा, “अरुण जेटली पर लगे सभी आरोप निराधार साबित होंगे। वह ठीक उसी तरह तमाम आरोपों से बरी हो जाएंगे, जिस तरह वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी बरी हुए थे। कांग्रेस मनगढ़ंत आरोपों के आधार पर भाजपा की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।”
मोदी ने कहा, “कांग्रेस ने सुषमा जी (सुषमा स्वराज), वसुंधरा जी (वसुंधरा राजे) और शिवराज जी (शिवराज सिंह चौहान) के साथ भी ऐसा ही किया था। वह सिर्फ भाजपा सरकार को बदनाम करना चाहती है।”
जेटली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले भाजपा सांसद ने संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं लिया।
आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि वह व्यस्तता के कारण बैठक में हिस्सा नहीं ले सके। वह इस बैठक का बहिष्कार नहीं कर रहे हैं।
जेटली ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस द्वारा अपने 13 साल के कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार के सम्बंध में लगाए गए तमाम आरोपों का खंडन किया है।
dharmpath.com dharmpath