रणवीर ‘बाजीराव मस्तानी’ की सफलता से उत्साहित

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले’ बॉलीवुड बॉक्स-ऑफिस पर भले ही ‘बाजीराव मस्तानी’ से आगे निकल गई हो, लेकिन बाजीराव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह व्यापार विश्लेषकों की सराहना से काफी उत्साहित हैं।

व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक चलेगी।

रणवीर ने यहां कहा, “फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन (शनिवार) वृद्धि हुई और तीसरे दिन भी इसकी भारी कमाई हुई, इसलिए मैं निर्माताओं से बहुत खुश हूं। उनका (विश्लेषकों) कहना है कि फिल्म लंबी रेस की घोड़ी है।”

अभिनेता ने कहा, “हमारे पास तीन सप्ताह हैं जिनमें से दो छुट्टियां हैं इसलिए आगे बढ़ने के लिए अच्छा है।”

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में कुल 46.77 करोड़ रुपये की कमाई की है।

रणवीर ने रविवार को यहां सिनेमाघर में दर्शकों के साथ फिल्म देखी।

रणवीर ने कहा, “दर्शकों के साथ फिल्म देखना सपना पूरा हो जाने जैसा है। इससे बेहतर कुछ नहीं।”

इसके साथ उन्होंने कहा कि पूरी टीम की मेहनत रंग लाई है।

फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493