नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ(डीडीसीए) मुद्दे को कांग्रेस सदस्यों के सरकार विरोध नारेबाजी करने की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को भी लगातार बाधित रही।
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने यह मुद्दा उठाया।
उपसभापति पी.जे. कुरियन इन इस पर कहा कि पूर्व सूचना के बिना एक सदस्य के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सदन में नहीं उठाया जा सकता।
उपसभापति ने सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सदस्यों का हंगामा जारी रहा।
हंगामे को देखते हुए करीब आधे घंटे के बाद सदन की कार्यवाही अपराह्न् 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
अपराह्न् 12 बजे प्रश्नकाल के लिए दोबारा सदन की बैठक शुरू होने पर कांग्रेस सदस्यों ने डीडीसीए से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में वित्त मंत्री अरुण जेटली की कथित संलिप्तता को लेकर इस्तीफे की मांग कर नारेबाजी की, जिसे देखते हुए सभापति एम. हामिद अंसारी ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।
स्थगन के बाद 12.35 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर ने अंसारी ने प्रश्नकाल शुरू कराने की कोशिश की, लेकिन कौन सा सवाल उठाया जाए, इसे लेकर असमंजस की स्थिति होने की वजह से अव्यवस्था रही। इसके बाद सदन की कार्यवाही पहले अपराह्न् एक बजे तक के लिए और बाद में अपराह्न् दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस सदस्यों के डीडीसीए में हुए भ्रष्टाचार में कथित रूप से संलिप्त वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामे किए जाने की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार को भी बाधित रही थी।
dharmpath.com dharmpath