सुशील मोदी ने कीर्ति आजाद पर कार्रवाई की मांग की

पटना, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अनुशासनहीनता को लेकर भाजपा सांसद कीर्ति आजाद सहित पार्टी के कई सांसदों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्विटर लिखा, “विपक्ष के हाथ खेलने वाले कीर्ति आजाद और अन्य भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की जानी चाहिए। बिहार भाजपा केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के साथ खड़ी है।”

उल्लेखनीय है कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित घोटाले को लेकर कीर्ति आजाद और वित्त मंत्री अरुण जेटली आमने-सामने आ गए हैं। रविवार को प्रेस वार्ता में आजाद ने दावा किया था कि जेटली के अध्यक्ष रहते ही इस क्रिकेट संस्था में वित्तीय गड़बड़ियां हुईं।

गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493