पूर्वानुमान में कहा गया है कि देश का अंकित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) अगले वित्त वर्ष में 3.1 फीसदी बढ़कर 4,300 अरब डॉलर हो जाएगा।
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक अनुमानित जीडीपी वर्ष 2008 के वैश्विक आर्थिक संकट पहले की जीडीपी से अधिक होगा और यह 1997 के बाद अब तक के 19 वर्षो में सर्वाधिक होगा।
बैंक ऑफ जापान ने हालांकि अपने अनुमान में कहा है कि अगले वित्त वर्ष में देश की वास्तविक विकास दर 1.4 फीसदी रहेगी।
सरकार ने यह भी कहा है कि वित्त वर्ष 2016 में महंगाई दर बढ़कर 1.2 फीसदी हो जाएगी।
सरकार ने वर्तमान वित्त वर्ष के लिए विकास दर के अनुमान को पूर्वघोषित 1.5 फीसदी से घटाकर 1.2 फीसदी कर दिया है।
सरकार ने यह भी कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के बाद उभरते बाजारों से पूंजी के बाहर निकलने की स्थिति में अनुमानित विकास दर नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है।
dharmpath.com dharmpath