सरकार ने गत सप्ताह कहा था कि जोकिम लेवी वित्त मंत्री पद से त्यागपत्र देंगे और उनकी जगह योजना और बजट मंत्री नेल्सन बारबोसा लेंगे।
सोमवार को नए वित्त मंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ ने राजकोषीय समायोजन का काम पूरा करने के लिए लेवी को धन्यवाद दिया, हालांकि वह सार्वजनिक वित्तीयन को संतुलित करने के लक्ष्य को हासिल करने में सफल नहीं हो पाए।
रूसेफ ने कहा, “उनके समर्पण और प्रयासों ने राजनीतिक संकट की स्थिति के बावजूद वित्तीय नियमन में मदद की।”
उन्होंने कहा कि जोकिम लेवी ने भारी दबाव के बावजूद शांति और सामथ्र्य के साथ काम किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों मंत्री बारबोसा और सिमाओ के ऊपर ब्राजील की जनता को यह भरोसा दिलाने की जिम्मेदारी है कि वित्तीय संतुलन और आर्थिक विकास साथ-साथ जारी रह सकते हैं और बगैर बड़े बदलाव किए भी आर्थिक विकास सुनिश्चित की जा सकती है।
dharmpath.com dharmpath