दक्षिण कोरिया में फेसबुक सर्वाधिक लोकप्रिय

सियोल, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में इस साल फेसबुक सर्वाधिक लोकप्रिय सोशल नेटवर्किं ग सेवा है। यह जानकारी मंगलवार को एक सर्वेक्षण में सामने आई है।

समाचार पत्र ‘कोरिया हेराल्ड’ की रपट के मुताबिक, मार्केट रिसर्चर डीएमसी द्वारा 19 वर्ष और 59 वर्ष के बीच की आयु वर्ग के 780 उपयोगकर्ताओं पर किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, फेसबुक अन्य सोशल नेटवर्किं ग माध्यमों में सबसे अधिक 59.8 प्रतिशत है।

फोटो शेयरिंग सर्विस कोकोयास्टोरी 17.1 प्रतिशत से अधिक लोगों द्वारा साझा की जाती है।

इसके बाद 10.3 प्रतिशत के साथ इंस्टाग्राम का स्थान है। और इसके बाद 8.2 प्रतिशत के साथ नेवर कॉर्प. द्वारा संचालित समूह चर्चा सर्विस बैंड का स्थान आता है।

नेवर दक्षिण कोरिया का सर्वाधिक उपयोगी वेब पोर्टल संचालित करता है और इसके पास के साथ मुफ्त मैसेंजर लाइन भी है।

ट्विटर की हिस्सेदारी 2.4 प्रतिशत है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, 40 से 50 वर्ष तक की उम्र के लोग कोकोयास्टोरी और बैंड सर्विस को प्राथमिकता देते हैं, जो केवल प्राधिकृत परिचितों के साथ साझा की जा सकती है। जबकि किशोर और 20 साल वर्ष के युवक फेसबुक और ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493