शेनझेन भूस्खलन : लापता लोगों की संख्या घटकर 76

शेनझेन के उप-महापौर लिउ किंगशेंग ने बताया कि लापता लोगों की संख्या 91 बताई गई थी, लेकिन बाद में 15 लोगों से संपर्क साध लिया गया।

लिउ ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लापता लोगों में 51 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार सुबह से बचाव कार्यो में 4,000 से अधिक बचावकर्मी लगे हुए हैं। मंगलवार को मलबे से एक शव बरामद किया गया।

गौरतलब है कि शेनझेन के औद्योगिक पार्क में रविवार सुबह 11.40 बजे जबर्दस्त भूस्खलन हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493