मप्र में नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में 45 फीसदी मतदान (लीड-1)

भोपाल, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सात नगरीय निकाय और एक जिला पंचायत के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है। दोपहर दो बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे।

राज्य के सात नगरीय निकाय नगर पालिका मंदसौर, शाजापुर, सीहोर तथा नगर परिषद् धामनोद, शाहगंज, ओरछा, भेड़ाघाट और मझौली के अलावा जिला पंचायत अनूपपुर के सदस्यों के लिए भी मतदान हो रहा है। इसके साथ ही नगरीय निकाय और पंचायत के रिक्त पदों के लिए भी मतदान कराया जा रहा है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के अनुसार, सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था, दोपहर दो बजे तक 45 प्रतिशत मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। मतदान शांतिपूर्व चल रहा है। सुबह के समय ठंड होने के कारण मतदान की रफ्तार धीमी थी, मगर दिन चढ़ने के साथ मतदान की गति तेज हो गई। दोपहर आते तक तो मतदान केंद्रों पर कतारें नजर आने लगीं।

मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ मतदाताओं की सुविधा के इंतजाम किए गए हैं। मतगणना 26 दिसंबर को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493