नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की मेजबानी में अगले साल 27 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए मंगलवार को भारत की टीम घोषित कर दी गई।
बीसीसीआई की जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने झारखंड के बल्लेबाज इशान किशन को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया है। टीम में कुल 15 सदस्य हैं। इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं।
दिल्ली के खिलाड़ी ऋषभ पंत को किशन का नायब बनाया गया है। भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब हासिल करने का प्रयास करेगा। भारत 2000, 2008 और 2012 में यह खिताब जीत चुका है।
भारत को पहले दौर के मुकाबलों के लिए आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और नेपाल के साथ एक ग्रुप में रखा गया है। भारत को 28 जनवरी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मीरपुर में अपना पहला मैच खेलना है।
टीम : इशान किशन (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, सरफराज खान, अमनदीरप खरे, अनमोलप्रीत सिंह, अरमान जाफर, रिकी भुई, मयंक डागर, जीशान अंसारी, महिपाल लोमरोर, अवेश खान, शुभम माली, खलील अहमद और राहुल बाथम।
dharmpath.com dharmpath