नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश में आर्थिक तेजी की गति जारी रहेगी और मौजूदा वित्त वर्ष में विकास दर 7.5 फीसदी रहेगी। यह अनुमान मंगलवार को अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी मोर्गन स्टेनले ने अपनी एक रपट में पेश किया है।
कंपनी ने अपनी एक शोध रपट में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय मांग कम रहने और कृषि विकास संबंधी चिंता तथा ग्रामीण खपत पर उसके प्रभाव को देखते हुए विकास दर में धीमी वृद्धि का अनुमान है।”
रपट के मुताबिक, “विकास दर धीमे-धीमे बढ़कर 2015-16 में 7.5 फीसदी और 2016-17 मे 8.1 फीसदी रहने का अनुमान है।”
कंपनी ने कहा कि सरकार की नीतियों और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीतियों के कारण देश आर्थिक समायोजन के चरण से बाहर निकल रहा है और तेजी की वापसी के चरण में पहुंच गया है।
रपट में यह भी कहा गया है कि विकास की यह तेजी लंबे समय तक बनी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह संसद में पेश मध्यावधि समीक्षा में सरकार ने मौजूदा कारोबारी वर्ष के लिए विकास दर के अनुमान को 8.1-8.5 फीसदी के दायरे से घटाकर 7-7.5 फीसदी कर दिया।
dharmpath.com dharmpath