निर्भया मामला : मुलायम की छोटी बहू मनाएंगी काला दिवस

लखनऊ, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने निर्भया मामले में नाबालिग आरोपी की रिहाई के विरोध में 24 दिसंबर को लखनऊ में काला दिवस मनाएंगी।

अपर्णा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी सामाजिक संस्था ‘बी अवेयर’ निर्भया कांड के नाबालिग आरोपी की रिहाई के विरोध में 24 दिसंबर को काला दिवस मनाएगी।

उन्होंने बताया, “निर्भया कांड को लेकर सोशल मीडिया, व्हाटसएप, ब्लैक ड्रॉपबॉक्स आदि के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 24 दिसबंर को यहां के 1090 चौराहे पर काले गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। संस्था इस मौके पर निर्भया की मां आशा देवी को भी बुलाने की कोशिश कर रही है।”

अपर्णा ने कहा कि संविधान संशोधन और आरटीआई के लिए नेताजी (मुलायम) से बात हो गई है। साथ ही यूपी सरकार निर्भया के परिवार की हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने कहा, “हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि राज्यसभा में जुवेनाइल एक्ट में संशोधन के लिए वह अपनी राय और समर्थन दें। शहर के मॉल्स, ऑफिस और अन्य जगहों पर ब्लैक ड्रॉपबॉक्स लगाए जाएंगे, जहां लोग अपना समर्थन लिखित रूप में लिखकर दे सकते हैं। इसके साथ ही फेसबुक के माध्यम से भी लोगों से अपील की जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि सपा प्रमुख मुलायम दुष्कर्म को बड़ा अपराध नहीं, बल्कि ‘गलती’ मानते हैं। वह सार्वजनिक मंच से कह चुके हैं, “बच्चों से गलती हो जाती है।” वह यह भी नहीं मानते कि किसी के साथ ‘सामूहिक’ दुष्कर्म हो सकता है। पिछले दिनों वह ऐसा बयान दे चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493