‘चीन की बेल्ट एंड रोड योजना से साझेदार देशों को भी लाभ’

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2013 में अपने विदेश दौरों के दौरान बेल्ट एंड रोड परियोजना पेश की।

सोक एन ने बेल्ट एंड रोड परियोजना को लेकर परिसंवाद के उद्घाटन समारोह में कहा, “इस परियोजना से कंबोडिया सहित सभी साझेदार देशों को लाभ होगा। यह परियोजना शांति, सहयोग, समावेश, आपसी समझ और साझा समृद्धि का प्रतीक बनकर उभरेगा।”

उन्होंने कहा कि यह परियोजना के तहत विश्व के सकल राष्ट्रीय उत्पाद (जीएनपी) का लगभग 55 प्रतिशत और विश्व की 70 फीसदी आबादी के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

सोक एन ने कहा, “यह परियोजना विश्व स्तर पर शांति, व्यापार एवं आर्थिक विकास को ही प्रभावित नहीं करेगी बल्कि राजनीतिक स्थिरता, सामाजिक विकास, गरीबी उन्मूलन, आम नागरिकों के बीच संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बड़े स्तर पर प्रभावित करेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में स्थाापित एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट बैंक और रेशम मार्ग कोष चीन की सशक्त प्रतिबद्धता झलकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493