उप्र : चुनावी रंजिश पर पूर्व प्रधान ने की गोलीबारी

ग्राम झलोखर निवासी मधुकर तिवारी, रामकुमार, रामचंद्र, रामकरन, राजेश, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र सोनकर, रमेश, धर्मेद्र, हनुमान, अनलि, कल्लू सोनकर समेत एक दर्जन ग्रामीणों ने आज जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विगत 20 दिसंबर की रात पूर्व प्रधान राजकिशोर व भाई बाबू व लल्लू समेत दो अज्ञात लोगों ने चुनावी रंजिश मानते हुए गांव में फायरिंग की और कई लोगों के साथ अवैध तमंचे के बल पर मारपीट की।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान ने अपने घर में समान हटाकर तेल डालकर आग लगा ली। इसके खिलाफ थाना कुरारा में कई धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493