तेलंगाना : तकनीकी विशेषज्ञ ने 24 को चाकू मारा, पुलिस ने मारी गोली

हैदराबाद, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। सिविल सेवा परीक्षा में असफल होने के कारण अवसाद से ग्रस्त एक तकनीकी विशेषज्ञ ने मंगलवार को 24 लोगों को चाकू मार कर घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

यह घटना तेलंगाना राज्य के करीमनगर शहर की है।

पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरू की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले 25 वर्षीय बलविंदर सिंह ने अपने घर में हुई तकरार के बाद अपने माता-पिता पर तलवार से हमला कर दिया और उसके बाद वह घर से बाहर निकल आया और उसने राहगीरों पर हमला कर दिया।

अवसादग्रस्त व्यक्ति ने कुछ राहगीरों, दो बाइक सवारों और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को घायल कर दिया।

उससे तलवार छीनने के प्रयास में एक पुलिस कान्सटेबल भी घायल हो गया।

हालात काबू से बाहर होते देख मंडल निरीक्षक विजय सारथी ने गोलियां चला दीं। बुरी तरह घायल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गंभीर रूप से जख्मी सिंह के माता-पिता और अन्य लोगों का उपचार चल रहा है।

परिवार के सदस्यों के मुताबिक, सिंह स्कूल के समय से ही मेधावी छात्र था। उसने इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (ईएएमसीईटी) की परीक्षा में जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था।

इंजीनियरिंग करने के बाद बेंगलुरू में लगी नौकरी में वह 18 लाख रुपये प्रति माह कमाता था, लेकिन सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के अपने सपने को पूरा करने में नाकाम रहने पर वह अवासदग्रस्त हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493