‘गंभीर’ फिल्मों का आनंद लेती हूं : ऐश्वर्य

मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। हाल में ‘जज्बा’ में नजर आईं अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने आगामी बायोपिक ‘सरबजीत’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

इसमें ऐश्वर्य एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। उनका कहना है कि वह अपने किरदारों का आनंद लेती हैं।

ऐश्वर्य ने यहां एक पुरस्कार समारोह के मौके पर कहा, “हमने ‘सरबजीत’ पर काम शुरू कर दिया है। यह गंभीर फिल्म है और अभिनेत्री के रूप में मैं इसका आनंद ले रही हूं।”

यह फिल्म पंजाब के सरबजीत सिंह की बायोपिक है। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में कैदियों ने उन पर हमला किया था, जिसके कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी।

फिल्म में ऐश्वर्य सरबजीत की बहन दलवीर कौर की भूमिका निभा रही हैं।

अभिनेत्री ने कहा, “फिल्म का लुक रिलीज हो गया है और मैं लोगों की प्रतिक्रिया के लिए शुक्रगुजार हूं, उन्होंने मुझे संदेश दिया और इस विषय के लिए प्रोत्साहित किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493