उप्र में तापमान गिरा

लखनऊ, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को शीलतहर का असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में धूप निकलेगी, लेकिन ठंड हवाओं की वजह से तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर का असर और बढ़ने की संभावना है।

गुप्ता के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से आने वाले दिनों में उप्र में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, कानपुर का 5.2 डिग्री, गोरखपुर का पांच डिग्री, इलाहाबाद का 4.2 डिग्री और झांसी का छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493