श्रीनगर, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवर सुबह मौसम सर्द रहा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है।
मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई है।
स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमें अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। शनिवार सुबह से मौसम में सुधार आने के आसार हैं।”
बुधवार सुबह आसमान में बादलों और सूरज के बीच खूब लुकाछिपी चली। अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर शहर में दिन में ज्यादातर बदली छाई रहेगी।”
दिन का अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।
अधिकारी ने बताया, “श्रीनगर शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।”
राज्य में लोकप्रिय पर्यटन स्थल गुलमर्ग सबसे सर्द रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के लेह व करगिल कस्बे में पारा हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है।
लेह में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री और करगिल में शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान शून्य से नीचे बने रहने की संभावना है।
जम्मू शहर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि जम्मू जिले की अन्य जगहों जैसे कटरा कस्बे में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बटोत में 0.3 डिग्री, उधमपुर में 2.9 डिग्री दर्ज किया गया और भदरवाह कस्बे में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath