मिलाप जावेरी की आगामी फिल्म पारिवारिक कॉमेडी

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। सनी लियोन अभिनीत बोल्ड फिल्म ‘मस्तीजादे’ के बाद निर्देशक मिलाप जावेरी की आगामी फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी है।

‘मस्तीजादे’ के ट्रेलर रिव्यू के मौके पर जावेरी ने कहा, “मैं एक ऐसी फिल्म का निर्देशन करने जा रहा हूं, जो कि वयस्क कॉमेडी नहीं, पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है और जिसका नाम ‘मुबारका’ है। इसके निर्माता ‘बॉस’ और ‘द शौकीन्स’ के अश्विन वर्दे हैं।”

जावेरी इससे पूर्व ‘मस्ती’ के तीनों संस्करणों की पटकथा लिख चुके हैं।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘मस्तीजादे’ में हमने जो किया है वह सर्वश्रेष्ठ है और मुझे नहीं लगता कि वयस्क कॉमेडी वर्ग में कोई भी अन्य फिल्म उस स्तर तक पहुंच सकती है, जहां तक ‘मस्तीजादे’ पहुंची। किसी भी आगामी फिल्म में इससे ज्यादा मसाला नहीं होगा, इस बात का मैं विश्वास दिला सकता हूं।”

क्या वयस्क कॉमेडी के सफल होने की ज्यादा संभावनाएं हैं, यह पूछे जाने पर जावेरी ने कहा, “कई बार एक रास्ता बनाया जाता है, लेकिन इसकी एक ही दिशा होती है। जब कभी ऐसा रास्ता बनाया जाता है तो आप वहां से स्वतंत्रतापूर्वकर विभिन्न स्थानों पर नहीं जा सकते।”

उन्होंने कहा, “यह रास्ता इस स्तर तक पहुंच गया है। मुझे नहीं पता कि क्या इसमें आगे संभानाएं बढ़ेंगी, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह अच्छा होगा, क्योंकि रचनात्मकता को नियंत्रित नहीं करना चाहिए।”

सनी लियोन अभिनीत अपनी फिल्म के बारे में जावेरी ने कहा, “अगर फिल्म सफल होगी तो मैं इसका अगला भाग बनाऊंगा।”

फिल्म के संवादों और सनी के उत्तेजक परिधानों के कारण इसका टीजर पहले ही वायरल हो चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493