श्रद्धा दास, मुमैत खान ‘डिक्टेटर’ के गीत में

हैदराबाद, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता नन्दमूरी बालाकृष्ण अभिनीत फिल्म ‘डिक्टेटर’ में अभिनेत्री श्रद्धा दास और मुमैत खान एक खास गीत में एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म की यूनिट से एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “श्रद्धा और मुमैत के गीत की शूटिंग कल से (बुधवार को) होगी। दूसरे गीतों की तरह इस गीत में कोई गंदगी नजर नहीं आएगी।”

सूत्र ने बताया कि इस गीत में बालाकृष्ण हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, “शायद वह गीत में न दिखाई दें, लेकिन महत्वपूर्ण मोड़ पर दिखेंगे।”

श्रीवास द्वारा निर्देशित फिल्म में अंजली और सोनल चौहान मुख्य भूमिका में हैं, और यह इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित है।

फिल्म ‘डिक्टेटर’ अगले साल 14 जनवरी को प्रदर्शित होगी। यह फिल्म बालाकृष्ण की 99वीं फिल्म होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493