जबलपुर : रेडियो जॉकी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत

जबलपुर, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में छात्रावास में रहने वाली एफएम रेडियो जॉकी प्रीति कलवानी की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। कथिततौर पर उनकी मौत पानी भरी बाल्टी में सिर डूबने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कटनी की रहने वाली प्रीति एमएफ रेडियो की जॉकी थीं और मदन महल क्षेत्र में स्थित छात्रावास में रहती थीं। वह मंगलवार रात ड्यूटी से लौटीं और अपने कमरे में जाने के बाद खाना खाकर बाथरूम गईं। काफी देर तक बाथरूम के बंद रहने के बाद उनके साथ रहने वाली लड़कियों ने इसकी सूचना छात्रावास संचालक को दी। बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा गया तो प्रीति का सिर पानी की बाल्टी में डूबा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मदन महल थाने के प्रभारी मधुर पटैरिया ने बुधवार को आईएएनएस को बताया है कि प्रीति के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगा।

पटैरिया के अनुसार, प्रीति को मिर्गी की बीमारी थी, आशंका है कि ऐसा ही कुछ होने पर पानी में सिर गिरने पर उनकी मौत हुई है।

पटैरिया के अनुसार, छात्रावास में प्रीति के साथ रहने वाली छात्राओं ने बताया है कि जब वह बाथरूम से काफी देर तक बाहर नहीं निकली, तब उन्होंने चौकीदार की मदद से दरवाजा तोड़ा और देखा कि प्रीति का सिर पानी से भरी बाल्टी में फंसा हुआ था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493