राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उपराष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने बुधवार को मिलाद-उन-नबी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा, “मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर मैं देश में और देश से बाहर रहने वाले अपने समस्त देशवासियों को बधाई देता हूं और उनके लिए मंगल कामना करता हूं।”

मुखर्जी ने कहा, “पैगंबर मोहम्मद की जयंती मनाते हुए हमें उनके जीवन और आदर्शो का भी स्मरण करना चाहिए। उनका वैश्विक प्रेम और करुणा का संदेश हमें भाईचारगी, सौहार्द्रपूर्वक और एकता के साथ रहने के लिए प्रेरित करे।”

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी देशवासियों को मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दी। उपराष्ट्रपति ने कहा, “पवित्र पैगंबर ने मानवता, करुणा, सहिष्णुता और विश्व बंधुत्व का सच्चा रास्ता दिखाया।”

उन्होंने कहा, “शांति व सौहार्द्रपूर्ण समाज के लिए उनके शाश्वत संदेश हमारा मार्गदर्शन कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493