नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार के सम-विषम वाहन फॉर्मूले के दायरे में दोपहिया वाहन नहीं आएंगे। दिल्ली सरकार नए साल के पहले सप्ताह से इस फॉर्मूले का क्रियान्वयन करने जा रही है।
एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “दोपहिया वाहन चालकों को इस योजना से छूट मिलेगी, क्योंकि उनकी संख्या बेहद अधिक है, जिन्हें ढोने के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा पर्याप्त नहीं है।”
अधिकारी ने कहा कि कार चलाने वाली महिलाओं को भी इस फॉर्मूले से अलग रखा जा सकता है।
राजधानी में 50 लाख दोपहिया वाहन हैं, जो लगभग 90 लाख वाहनों का एक बड़ा हिस्सा हैं। शहर की हवा में बढ़ते जहर ने न्यायपालिका को कठोर कदम उठाने की मांग के लिए प्रेरित किया।
वाहनों का सम-विषम फॉर्मूला सीएनजी से चलने वाले सार्वजनिक वाहनों व आपात वाहनों जैसे एंबुलेंस पर लागू नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को सरकार से सम-विषम फॉर्मूले के क्रियान्वयन के दौरान शारीरिक रूप से अक्षम यात्रियों की चिंता पर विचार करें।
dharmpath.com dharmpath