डियाक के बेटे ने रिश्वत लेने के आरोपों को नकारा

लंदन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के पूर्व अध्यक्ष लामिने डियाक के बेटे-पापा मसाट डियाक ने अपने ऊपर लगे डोपिंग टेस्ट में रिश्वत के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक फ्रांस की अदालत ने आईएएएफ के पूर्व विपणन सलाहकार पापा मसाट डियाक पर रूस के एथलेटिक खिलाड़ियों के डोपिंग टेस्ट के नतीजों को बदलवाने के लिए रिश्वत का आरोप लगाया है।

उन्होंने मंगलवार को बीबीसी से कहा, ” मैंने कभी भी किसी भी खिलाड़ी से पैसों की मांग नहीं की। ना ही मैं कभी किसी खिलाड़ी, एजेंट और व्यक्ति से पैसों के संबंध में मिला।”

उन्होंने कहा है कि वह स्थानिय प्रशासन और ओलम्पिक कमिटी के संपर्क में हैं, ना कि किसी एथलीट के।

पापा डियाक के साथ साथ आईएएएफ के डोपिंग रोधी एजेंसी के प्रमुख गैब्रियल डौले, रूस की एथलेटिकस महासंघ के अध्यक्ष वालेनटिन बालाकनिचेव और कोच एलेक्सी मेलनिकोव पर भी इसी तरह के आरोप हैं।

पापा डियाक ने अपने पिता का भी बचाव किया है और कहा हैे, “उन्होंने कभी भी किसी से रिश्वत नहीं ली, मैं इस बात का खंडन करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493