यूनाइटेड के कोच के रूप में मोरिन्हो फिट नहीं : काराघेर

लंदन, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब लीवरपूल के पूर्व खिलाड़ी जेमी काराघेर का मानना है कि जोस मोरिन्हो मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए सही कोच नहीं होंगे।

उल्लेखनीय है कि मोरिन्हो को हाल ही में चेल्सी के कोच से पद से हटा दिया गया है और उनके यूनाइटेड से जुड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

एक अन्य क्लब आर्सेनल के दिग्गज खिलाड़ी रहे थिएरी हेनरी का हालांकि मानना है कि मोरिन्हो यूनाइटेड के लिए उपयोगी साबित होंगे।

समाचार एजेंसी एफे से काराघेर ने मंगलवार को कहा, “अगर मुझसे पूछा जाए कि क्या मोरिन्हो यूनाइटेड के लिए सही विकल्प हैं, तो मैं कहूंगा नहीं।”

उन्होंने कहा, “इसके पीछे वजह यह है कि पिछले 50-60 वर्षो से यूनाइटेड लगातार खिताब जीतती आ रही है। हो सकता है कि जोस ऐसा करने में नाकामयाब रहें।”

वहीं पूर्व फ्रांसीसी दिग्गज हेनरी ने समाचार चैनल स्काई स्पोर्ट्स से कहा, “मोरिन्हो के कोच रहते अर्जेन रोब्बेन, डेमियन डफ, एइडुर गुडजॉनसेन और बाद में डिडियर ड्रोग्बा जैसे खिलाड़ियों के साथ चेल्सी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। उन्होंने स्पेन में बार्सिलोना को हराकर लीग जीती थी। इसलिए मेरा मानना है कि वह क्लब के लिए सही कोच साबित होंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493