पटना, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग के अधिकारियों को पर्यटन विकास का एक खाका तैयार करने का निर्देश दिया है।
पटना, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग के अधिकारियों को पर्यटन विकास का एक खाका तैयार करने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय में बुधवार को पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए नीतीश ने अधिकारियों से कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास होने से न केवल रोजगार सृजन किया जा सकता है, बल्कि यह राज्य के आर्थिक विकास में भी मददगार होगा।
उन्होंने अधिकारियों से इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक खाका तैयार करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने अधिकरियों से बौद्घ सर्किट, महात्मा गांधी सर्किट, रामायण सर्किट, जैन सर्किट और अन्य पर्यटक स्थलों के विकास के लिए भी योजना तैयार करने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को पर्यटन विभाग के साथ कला एवं संस्कृति विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर एक व्यापक योजना तैयार करवाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि अगले दो वषरें में बिहार गुरु गोविन्द सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव तथा महात्मा गांधी के 1917 के चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के शताब्दी समारोह की मेजबानी करेगा।
उन्होंने इसके लिए कर्मठ अधिकारियों की एक टीम बनाकर कार्ययोजना तैयार कर काम करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
dharmpath.com dharmpath