केंद्र सरकार का कैलेंडर जारी

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त, कॉरपोरेट मामले तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2016 का सरकार का कैलेंडर बुधवार को जारी किया। इसमें प्रत्येक महीने विकास की एक थीम प्रदर्शित की गई है।

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त, कॉरपोरेट मामले तथा सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2016 का सरकार का कैलेंडर बुधवार को जारी किया। इसमें प्रत्येक महीने विकास की एक थीम प्रदर्शित की गई है।

इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कैलेंडर 2016 का डिजिटल संस्करण लांच किया।

जेटली ने कहा कि मुद्रा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं तथा स्मार्ट सिटी जैसे विकास के विषयों के माध्यम से कैलेंडर ने सरकार की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और लक्ष्यों पर बल दिया है।

राठौड़ ने कहा कि कैलेंडर पीआईबी की प्रेस विज्ञप्ति, ट्वीट तथा आकाशवाणी तथा दूरदर्शन समाचार की खबरों तक पहुंच प्रदान करता है। कैलेंडर के डिजिटल संस्करण से नई तकनीक और तौर-तरीकों के प्रति अत्यधिक सचेत युवाओं को सूचना मिलेगी।

भारत सरकार का कैलेंडर 2016 विज्ञापन तथा ²श्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) द्वारा डिजाइन और मुद्रित किया गया है। यह हिन्दी के अतिरिक्त 11 भाषाओं में प्रकाशित हुआ है। इसे सभी पंचायत जिला परिषदों, केन्द्रीय सहायता से चलने वाले स्कूलों, सभी विदेशी मिशनों, निर्वाचित प्रतिनिधियों, केन्द्र सरकार के अधिकारियों को वितरित किया जाएगा।

कैलेंडर का थीम है ‘विकास की नई उड़ान।’

कैलेंडर में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक विकास योजनाओं को दिखाया गया है। यह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुद्रा योजना, स्मार्ट सिटी, पीएमकेवाईवी, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, सभी के लिए स्वास्थ्य, बिजली और रोजगार, किसान कल्याण, बंदरगाहमुखी विकास पर केन्द्रित हैं।

कैलेंडर 2016 का समापन अष्टलक्ष्मी के साथ होता है। इसका बल पूर्वोत्तर में विकास पर है। पूरे देश में कैलेंडर को बाटने की जिम्मदारी डाक विभाग को दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493