उप्र में ट्रक से कुचलकर सिपाही की मौत

मुजफ्फरनगर, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार देर रात ट्रक ने गश्त कर रहे एक सिपाही को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, जिले के मीरापुर थाने की बिजनौर रोड पर स्थित बीआईटी पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही संजीव को गश्त के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रात करीब साढ़े 12 बजे हुई घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक सिपाही की पहचान गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के सोंधा गांव के संजीव के रूप में की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493