कोहरे के कारण 3 रेलगाड़ियां रद्द, 24 के समय में देरी (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण गुरुवार सुबह कई रेलगाड़ियों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिल्ली और उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दो रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया और तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 24 अन्य के प्रस्थान समय में देरी हुई। गुरुवार सुबह दृश्यता 200 मीटर से कम रही।

मौसम विज्ञान कार्यालय (एमईटी) के मुताबिक, गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा। हालांकि, आज आसमान साफ रहेगा।”

अधिकारी ने बताया कि यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493