पीड़ित भारतीय युवक जल्द सऊदी अरब से लौटेंगे

नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को कहा कि सऊदी अरब में मालिक की शारीरिक प्रताड़ना झेलने वाले तीन भारतीय युवक एक सप्ताह के अंदर स्वदेश लौट आएंगे।

सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, “हमने घटना के बारे में सऊदी अरब की पुलिस में शिकायत दी है। हम भारतीय युवकों के संपर्क में हैं। वे एक सप्ताह के अन्दर भारत लौट आएंगे।”

सुषमा ने बुधवार को कहा था कि भारत ने सऊदी अरब की पुलिस से संपर्क किया है और पीड़ित भारतीयों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, केरल के अलाप्पुझा जिले के रहने वाले तीन युवकों को एक प्लेसमेंट कंपनी ने नौकरी दिलाने का झूठा वादा कर सऊदी अरब भेज दिया था।

इनमें से एक युवक ने वाट्सएप पर एक वीडियो अपलोड की थी, जिसमें सऊदी अरब में उनका मालिक उन्हें लकड़ी के एक पट्टे से बेरहमी से मारता साफ दिख रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493