स्पाइडर मैन श्रृंखला की फिल्म रिलीज की तारीख खिसकी

लॉस एंजिलिस, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘स्पाइडर-मैन’ फिल्म फ्रेंचाइजी की आगामी फिल्म के रिलीज की तारीख आगे खिसक गई है। पहले तय 20 जुलाई, 2018 की जगह अब यह 21, दिसम्बर, 2018 को रिलीज की जाएगी।

सोनी पिक्चर्स ने इसकी घोषणा की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन कंपनी के अध्यक्ष टॉम रोथमन ने अप्रैल में सिनेमेसोन में इस एनिमेटिड प्रोजेक्ट को लांच किया था।

स्पाइडर मैन श्रृंखला की इस सातवंीं फिल्म का निर्माण और पटकथा लेखन ‘द लीगो मूवी’ के निर्देशक फिल लॉर्ड और क्रिस मिलर कर रहे हैं।

इसके अलावा अगले वर्ष छह मई को रिलीज होने वाली स्पाइडर मैन श्रृंखला की फिल्म ‘कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर’ में टॉम हॉलैंड पहली बार स्पाइडर मैन की भूमिका निभाएंगे।

सोनी की पहली तीन स्पाइडर फिल्मों में अभिनेता टोबे मैग्योर ने और अगली दो फिल्मों में एंड्रयू गारफील्ड ने इस सुपरहीरो की भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493