असम में झड़प से 1 की मौत, 4 घायल

गुवाहाटी, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। असम के विश्वनाथ पुलिस जिले के एक सुदूरवर्ती क्षेत्र में पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प में असम पुलिस के एक जवान की जान चली गई, जबकि चार नागरिक घायल हो गए।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार देर रात दो बजे की है। भीड़ के हमले से घायल पुलिसकर्मी द्विपेन हजारिका ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक मानवेंद्र राय ने बताया, “पुलिस को बेल्तोली निरोला गांव में चोरों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिनके खिलाफ मामले लंबित हैं। इसके बाद छह सदस्यीय दल का गठन किया गया। उनहोंने गांव में छापेमारी कर चोरों को गिरफ्तार भी कर लिया, पर गांव वालों ने पुलिसकर्मियों का विरोध किया और उन पर धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने पुलिस बल पर पथराव भी किया।”

उन्होंने बताया, “पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। यह घटना रात दो बजे हुई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए।”

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हमने हमले और भीड़ को उकसाने के लिए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में शामिल अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाशी ली जा रही है।”

कुछ स्थानीय लोगों का हालांकि कहना है कि पुलिस दल जब गांव में पहुंचा तो ऐसी अफवाह उड़ी कि वह संदिग्ध बांग्लादेशी प्रवासियों को गिरफ्तार करने पहुंची है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, क्योंकि उनके अनुसार, वहां कोई बांग्लादेशी प्रवासी नहीं था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493