लंदन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। क्रिसमस के मद्देनजर द बीटल्स संगीत (म्यूजिक बैंड) विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
लंदन, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। क्रिसमस के मद्देनजर द बीटल्स संगीत (म्यूजिक बैंड) विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉम डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, अब तक यह स्पोटीफाई (डिजिटल संगीत सेवा) जैसे मंच पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन बैंड के ट्विटर पेज पर बुधवार को इस घोषणा के बाद यह बदलाव आया।
बैंड के मुताबिक, “24 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार 12:01 बजे से द बीटल्स संगीत नौ सेवाओं के माध्यम से दुनियाभर में उपलब्ध होगा।”
पॉल मॅक्कार्टनी, जॉन लेनन, जार्ज हरिसन और रिंगो स्टार का यह समूह अप्रैल 1970 के दशक में अलग हो गया। उनके संगीत आज भी लोकप्रिय हैं।
यह संगीत गुरुवार से स्पोटीफाई, एप्पल संगीत, डीजर, गूगल प्ले, माइक्रोसॉफ्ट ग्रुव, नैप्स्टर/रहेपसोडी, स्टेकर रेडियो, टाइडर और यहां तक कि अमेजन पर भी उपलब्ध है।
यह संगीत केवल पंडोरा संगीत सेवा पर ही उपलब्ध नहीं होगा।
स्पोटीफाई के बयान के मुताबिक, स्पोटीफाई पर द बीटल्स समूह सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।
dharmpath.com dharmpath