वेल्ला प्रोफेशनल्स ने प्राकृतिक एलीमेंट्स श्रंखला पेश की

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। वेल्ला प्रोफेशनल्स ने देश में अपनी एलीमेंट्स श्रंखला पेश की है। यह वेल्ला के केश देखभाल उत्पादों की पहली श्रंखला है, जो कृत्रिम रंग से मुक्त है।

कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि एलीमेंट्स श्रंखला के उत्पाद प्रकृति से प्रेरित हैं और यह केश को अधिक मजबूती प्रदान करते हैं। ये अंदरूनी केरोटिन संरचना को सुरक्षित रखते हैं और बाल को चमकदार एवं स्वस्थ बनाते हैं, लेकिन इनमें आम हेयर केयर उत्पादों से जुड़े रसायन शामिल नहीं हैं। केरोटिन बालों का प्रमुख अवयव है। यह एक प्रोटीन है, जो बाल के बिल्डिंग ब्लॉक्स के रूप में काम करता है। यदि केरोटिन में कमजोरी होती है, तो बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं।

वेल्ला के नवाचार विशेषज्ञ डॉ. कस्र्टन मेयर लिप्प ने नई उत्पादन श्रंखला के बारे में कहा, “मेरा मानना है कि प्राकृतिक उत्पादों ने फिर से फैशन में वापसी की है। लोग हेयर-केयर उत्पादों में मौजूद सामग्री को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं। वे अब अधिक प्राकृतिक विकल्पों की तलाश में हैं, जिसमें रसायन बेहद कम मात्रा में हो, लेकिन वह परफॉरमेंस में किसी दूसरे उत्पाद से कम न हो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493