विश्व शांति के लिए प्रभु ईशु के संदेशों को अपनाएं : शिवराज

भोपाल, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए विश्व समाज में शांति के लिए ईसा मसीह के संदशों को व्यावहारिक जीवन में अपनाने की जरूरत बताई है।

चौहान ने प्रभु यीशु के जन्म दिवस क्रिसमस पर ईसाई धर्मावलंबियों सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक कोलाहल भरे विश्व समाज में शांति और सद्भाव की स्थापना करने के लिए प्रभु ईशा मसीह के पावन संदेशों को व्यावहारिक जीवन में अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने मानवता के कल्याण के लिए दया, क्षमा, त्याग, समर्पण, करुणा और शांति का संदेश दिया है। समाज में नैतिक मूल्य और मानव जीवन की गरिमा की स्थापना के लिए प्रभु ईसा मसीह के पवित्र वचनों की सार्वभौमिक प्रासंगिकता है।

चौहान ने आगे कहा कि प्रभु ईसा मसीह की शिक्षा और आदर्श सम्पूर्ण मानवता की सेवा को समर्पित हैं। क्रिसमस खुशहाली और समृद्घि के लिए प्रार्थना करने का पावन अवसर है।

राज्य के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किसमस की बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा है कि प्रभु ईसा मसीह ने विश्व को प्रेम, करुणा, अहिंसा और त्याग का संदेश दिया है। क्रिसमस हमें शांति और सद्भाव के साथ समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

इसी तरह राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अंतर सिंह आर्य ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की हार्दिक बधाई दी है। आर्य ने अपने संदेश में कहा है कि प्रभु ईसा मसीह के दिखाए मार्ग का अनुसरण कर विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493