पटना, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, “प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शांति, प्रेम एवं करूणा संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है। प्रभु यीशु मसीह का संदेश को हम अपने जीवन में उतारें।”
उन्होंने प्रदेशवासियों से क्रिसमस का त्योहार प्रेम और सद्भाव के वातावरण में मिलकर मनाने की अपील की।
dharmpath.com dharmpath