रायपुर में राष्ट्रीय कृषि मेला शनिवार से

रायपुर, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला छत्तीसगढ़-2015 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस मेले का शुभारंभ करेंगे।

राज्य में खेती पर आधारित यह पहला कार्यक्रम है, जो 26 दिसंबर को अपराह्न 12 बजे यहां ग्राम जोरा के नजदीक स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कृषिमंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में उपलब्ध प्रमुख कृषि यंत्रों की जानकारी देने, खेती के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को प्रौद्योगिकी के अनुकूल राज्य बनाने, कृषि के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता के संबंध में किसानों को जागरूक करने। इसके अलावा, कृषि आदानों एवं कृषि यंत्रों के निमार्ताओं, कृषि वैज्ञानिकों तथा किसानों के बीच सीधी बातचीत कराना इस राष्ट्रीय कृषि मेले का मकसद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493