मोदी ने काबुल में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात की

काबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शुक्रवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दोनों नेताओं की तस्वीरें पोस्ट कर ट्विटर पर लिखा, “दिल्ली को काबुल के करीब ला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ एकांतिक भेंट शुरू हुई।”

मोदी अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां गनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मोदी को शुक्रवार को भारतीय सहयोग से बनी अफगानिस्तान की संसद की नई इमारत का उद्घाटन करना है।

मोदी 23 दिसंबर को अपने दो दिवसीय रूस दौरे पर रवाना हुए थे, जहां उन्होंने 16वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शिरकत की और इस वक्त अफगानिस्तान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493