कासिलास के साथ काम करके खुश हैं गुडिनो

पोरटो, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुर्तगाली फुटबाल क्लब पोरटो के तीसरे गोलकीपर राउल गुडिनो इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं कि उन्हें इकेर कासिलास जैसे दिग्गज गोलकीपर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

गुडिनो ने कहा है कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। कासिलास ने इस सीजन में रियल मेड्रिड का साथ छोड़ते हुए पोरटो के साथ करार किया है।

गुडिनो ने कहा, “यह किसी सपने के सच होने जैसा है। कौन है जो उनके साथ अभ्यास और प्रशिक्षण करना नहीं चाहता।”

गुडिनो 19 साल के हैं और मेक्सिको निवासी हैं। गुडिनो ने कहा है कि वह अपने पेशेवर करियर में कासिलास जैसा बनना चाहते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493