काबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह नई दिल्ली लौटते समय अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से मुलाकात करेंगे।
मोदी इस वक्त अफगानिस्तान में हैं। उन्होंने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज को फोन कर उनके जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “मैं आज दिल्ली लौटने से पहले दोपहर में लाहौर में नवाज शरीफ से मुलाकात करने को लेकर उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath