नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन इमारत का बेसमेंट ढह गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हादसा दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी इलाके में सुबह करीब 10 बजे हुआ।
एक अधिकारी ने कहा, “सभी पीड़ितों की पहचान मजदूरों के रूप में हुई है। जिस समय इमारत ढही, वे बेसमेंट से मिट्टी खोदकर बाहर निकाल रहे थे।”
मृतक की पहचान छोटू के रूप में हुई, जिसकी उम्र 50-55 के बीच बताई गई है।
घायल हुए पांच अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि इमारत के मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।
dharmpath.com dharmpath