नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्राची देसाई का कहना है कि दिसम्बर में उन्हें दिल्ली में होना काफी पसंद है, जब यहां खूब सर्दी होती है।
प्राची ने आईएएनएस को बताया, “मुंबई निवासी होने के नाते, दिल्ली की सर्दी मुझे काफी पसंद है। यहां काफी ठंड रहती है, लेकिन यह एक ऐसी चीज है, जिसका मैं साल भर इंतजार करती हूं।”
जनकपुरी में शॉपर्सस्टॉप के एक स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचीं प्राची ने कहा कि दिल्ली में उत्सव के आनंद का वास्तविक एहसास होता है।
प्राची को इमरान हाशमी के साथ आगामी फिल्म ‘अजहर’ और फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल तथा श्रद्धा कपूर के साथ ‘रॉक ऑन 2’ में देखा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath